हथियार सहित 5 अपराधी धराए

गुमला: झारखंड के गुमला में पुलिस ने शुक्रवार को पांच अपराधियों अबारिक अंसारी, महेंद्र कुम्हार, अजय यादव, संजय लोहार और जतिन मांझी को गिरफ्तार किया है। आज मीडिया को इस बाबत बताया गया कि ये सभी बीती शाम दो बाइक पर खरका के पास किसी हिंसक घटना को अंजाम देने के मकसद से खड़े थे, लेकिन पुलिस को इसकी भनक लग गई।

जिला पुलिस कप्तान अंजनी झा के निर्देश पर थाना प्रभारी शंकर ठाकुद वहां पुलिस बल के साथ पंहुचे और खदेड़कर पकड़ लिया। सर्च के दौरान इनके पास से हथियार बरामद हुए। पूछताछ में इन्होंने स्वीकार किया है कि ये कई जगहों पर गिराह बनाकर लूटपाट की घटना को अंजाम देने का काम करते हैं। अपराधियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने इससे पहले टोटो नहर के पास शराब दुकान के कर्मियों से 1 लाख 79,165 रुपए की लूटपाट की थी। इनसे पुछताछ के आधार पर कई जगहों पर छापेमारी अभियान चला रही है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More