झारखंड में जल्द लागू हो एनआरसी: सुखदेव

रांची: कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए विधायकों की भाषा भी बदल गई है। लोहरदगा विधायक सुखदेव भगत ने झारखंड हित में एनआरसी को जरुरी बताते हुए जल्द से जल्द लागू करने की वकालत की है। श्री भगत ने कहा कि यह मामला समाज से नही अपितु राज्य व राष्ट्र की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है।

भगत ने कहा कि राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर प्रदेश के लिए आज के दिन में सर्वाधिक आवश्यक है। इसके लागू होने के बाद प्रदेश की सुरक्षा और पुख्ता हो जाएगी। सुखदेव भगत ने कहा है कि घुसपैठ का असर प्रदेश के आर्थिक संसाधनों पर पड़ता है, जिससे समाज प्रभावित होता है।

जेएमएम से भाजपा में आए विधायक कुणाल षाडंगी ने कहा कि विधानसभा में भी यह मामला उछाला जा चुका है। आज के दिन घुसपैठ बड़ी समस्या है, लिहाज देशहित सबके लिए सर्वोपरि होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष जन मामलों को राजनीतिक एजेंडे के तौर पर देखता है। विधायक ने इस बाबत गंभीरता से जांच कराने की मांग की है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More