पिकअप वैन की चपेट में आए पिता-पुत्र, दर्दनाक मौत

पलामू: प्रदेश के पलामू जिला अंतर्गत हरिहरगंज थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव में शुक्रवार की सुबह एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने बाइक पर सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया। गंभीर रुप से घायल पिता-पुत्र के इलाज के क्रम में मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने एनएच 98 को परिजनों के साथ मिलकर जाम कर दिया। मौके पर पंहुची पुलिस की टीम ने लोगों को इस बाबत पंहुचकर समझाने का खूब प्रयास किया। सूचना पर घटना स्थल पर पंहुची पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर उनका पोस्टमॉर्टम कराया व बाद में परिजनों को सौंप दिया।

बताया जा रहा है कि हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सरसोत गांव निवासी रामानंद सिंह अपने बेटे रोहित कुमार के साथ बाइक से हरिहरगंज बाजार की तरफ जा रहे थे, कि इसी बाबत तेज रफ्तार में आ रही सामने से पिकअप वैन ने इसके बाइक को रौंद दिया। गंभीर हालत में इन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रामानंद सिंह ने दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर तौर पर घायल रोहित को चिकित्सकों ने जुमहार मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More