आधी रात 6 माह के बच्चे को अगवा कर ले गए अपराधी, पुलिस जुटी पड़ताल में

रांची: राजधानी से लगभग 40 किलोमीटर दूर बुंडू थानाक्षेत्र के सिरकाडीह गांव में देर रात माओवादियों के तर्ज पर हथियार बंद अपराधियों ने एक घर में आधी रात को घर में घुसकर 6 माह के बच्चे को अगवा कर लिया। बच्चे की मां का कहना है कि अपराधियों ने दरवाजा खटखटाकर घर में प्रवेश किया और फिर बच्चे के साथ खेलने लगे। खाना बनवाकर खाया और फिर बच्चे को लेकर चलते बने।

शुक्रवार की सुबह जब इस बाबत की भनक पुलिस वालों को लगी तो वे गांव में पंहुचकर पूरे मामले की पड़ताल में जुट गए। स्थानीय विधायक विकास मुंडा ने परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढस बंधाया। घटना के बाद घरवाले दहशत से चुप थे, कि उन्हें भय था कि कहीं वे नक्सली न हों। बच्चे के छीन जाने के दर्द से पूरा परिवार बेहाल है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस की पड़ताल में अपराधियों द्वारा लिया गया मोबाइल गांव के बाहर बरामद हुआ है। विधायक ने प्रशासन से बच्चे के सकुशल बरामदगी की मांग की है।

पुलिस की माने तो 2 नवंबर को बच्चे का अन्नप्रासन था। इसी के लिए आहूत कार्यक्रम में परिजनों को निमंत्रित देने के लिए पिता झूलन स्वासी घर से बाहर गये हुए थे। गुरुवार की देर रात 10 की संख्या में हथियारबंद अपराधी झूलन के घर पहुंचे। झूलन के पिता दया स्वासी और मां काजल देवी घर के बाहर सो रहे थे। अपराधियों ने हथियार के बल पर उन्हें अपने कब्जे में लेकर अंदर सो रहे झूलन के पत्नी अंबिका देवी का दरवाजा खुलवाया। इसके बाद खाना बनवाकर खाया और फिर बच्चे को लेकर वहां से फरार हो गए। बच्चे के दादा की माने तो घर पर डेढ़ वर्षीय अंकिता भी सोर रही थी, लेकिन ठंढ के कारण उसने चादर ओढ़ा हुआ था तो अपराधी उसे नही ले सके। बहरहाल पुलिस बच्चे की पड़ताल में जुट गई है।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More