केंद्रीय मंत्री से मुखिया लक्ष्मण यादव सम्मानित

कोडरमा: ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन हेतु केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कोडरमा जिले के जयनगर प्रखंड अंतर्गत तमाय पंचायत के मुखिया लक्ष्मण यादव को सुब्रमण्यम सभागार पुसा, नई दिल्ली में दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार से नवाजा गया है। इस बाबत झारखंड के कुल छह पंचायतों का चयन किया गया था।
यह पुरस्कार श्री यादव को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर सहित विभागीय गणमान्यों के हांथो दिया गया। वित्तीय वर्ष 2017-18 में जिला प्रशासन प्रखंड पदाधिकारियों ने पंचायत में बेहतर प्रदर्शन किया गया था। पुरस्कार पाने वाले मुखिया लक्ष्मण यादव ने इसके लिए तमाय पंचायत की जनता के अलावे जिला व प्रखंड पदाधिकारियों के प्रति आभार प्रकट किया है।
श्री यादव को बधाई देने वालों में पूर्व विधायक अमित कुमार यादव, जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, जिला परिषद उपाध्यक्ष निर्मला देवी, प्रमुख जयप्रकाश राम, बीस सूत्री अध्यक्ष वीरेंद्र मोदी, प्रमुख जयप्रकाश राम, उप प्रमुख वीरेंद्र यादव, जिप सदस्य पवन सिंह, मुनीया देवी, मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष भीम कुमार यादव, मुखिया उषा देवी, मुखिया अजय कुमार, लाखपत यादव, शहजाद आलम, अर्चना कुमारी, अशोक यादव, बैजनाथ प्रसाद रजक, अजमेरी खातुन, बालालखंदर पासवान शामिल हैं।


