हर हाल में टावर चौक टूटेगा: निशिकांत

देवघर: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने दावा किया है कि हर हाल में देवघर का टावर चौक टूटेगा। वे बुधवार की देर शाम नगर आयुक्त के साथ टावर चौक भी गये थे। इससे पहले दिशा की बैठक में श्री दुबे ने इसका ऐलान कर दिया था।
गोड्डा सांसद ने कहा कि टावर चौक का टावर तोड़कर हटा दिया जाएगा क्योंकि इससे ट्रैफिक में बाधा पहुंच रही है। पुराने कांग्रेस भवन के पास नया टावर चौक बनेगा। इस बयान के बाद विपक्ष ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया था, यह कहकर कि टावर चौक एक धरोहर है लेकिन गोंडा सांसद ने इससे मानने से इंकार करते हुए तुड़वाने का फैसला ले लिया। प्रशासन के साथ मिलकर डिजाइन तय किया जा रहा है। नगर निगम को इसके लिए अधिकृत किया गया है।


