डबल इंजन की सरकार विकास हेतु कृतसंकल्पित: पलिवार

देवघर: झारखंड सरकार के श्रम नियोजन मंत्री राज पलिवार ने अपने आवास पर गुरुवार को मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के 108 मछुवारों को वेदव्यास मछुआरा योजना के तहत आवास सौंप दिया गया। मौके पर डिप्टी डायरेक्टर सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे। श्रम नियोजन मंत्री राज पलिवार ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार की डबल इंजन सरकार मछुआरों के संपूर्ण विकास हेतु संकल्पित है।

कहा कि देवघर में मछुआरों की संख्या अधिक है व उनके संपूर्ण विकास के लिए सरकार ने कई योजनाएं चला रखी है। ऐसे में इनके छत की व्यवस्था करना भी सरकार का दायित्व है, लिहाजा इन मछुआरों को अपना घर मिले इसके लिए सरकार ने जो योजना चलाई है। इसी योजना के तहत मधुपुर विधानसभा के 108 मछुआरों को आवास की सुविधा दी गई है। मछुआरे भी इस आवाज को पाकर काफी खुश दिखे। कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाना ही मंत्री का दायित्व होता है, जो किया जा रहा है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More