झामुमो की बैठक में बनी चुनावी रणनीति

कोडरमा: नवलशाही में तारणी प्रसाद सिन्हा की अध्यक्षता में झामुमो की एक अहम बैठक काली मंडप परिसर के पास संपन्न हुई। इस बाबत आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन किया गया। बैठक का संचालन मरकच्चो प्रखंड अध्यक्ष रवि शंकर सिंह ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से झामुमो के वरीय नेता गोपाल यादव, जिला अध्यक्ष श्याम किशोर सिंह, केंद्रीय समिति सदस्य बैजनाथ मेहता, जिला सह सचिव गोपी यादव उपस्थित थे। इस मौके पर नवलशाही और बच्छेडीह के कई लोगों ने जेएमएम का दामन भी थामा। इन्होंने कहा कि अब कोडरमा में बदलाव की जरुरत है। झामुमो की सदस्यता लेने वालो में अशोक शर्मा, ललन रजक, तबारक अंसारी, लक्ष्मण मेहता, महाबीर राणा, हबीब मियां, रामेश्वर महतो, परमेश्वर महतो, संजय साव, संदीप साव, जिबु साव, मुमताज अंसारी, नकुल यादव, हरि राय, सुभम सिन्हा, जागेश्वर यादव, राजकुमार साव, सोनू यादव, रोहित साव, बीरेंद्र यादव सहित कई अन्य शामिल हैं।
झामुमो नेता गोपाल यादव ने इस बाबत कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार बनी तो झारखंड की दशा और दिशा दोनों बदल जाएगी। अगर जनता का समर्थन हेमंत सोरेन को मिला तो झारखंड में शिक्षा, सुरक्षा व्यवस्था, सिचाई की व्यवस्था, रोजगार, चिकित्सा आदि देकर नया झारखंड का निर्माण होगा। वहीं मौके पर बच्छेडीह पूर्व मुखिया अर्जुन साव, डोमचांच प्रखंड अध्यक्ष विशनाथ राय, जयनगर प्रखंड अध्यक्ष, अशोक सिंह, केंद्रीय समिती सदस्य घनश्याम सिंह, रामचंद्र सिंह, चेतलाल साव, मिथलेश तुरी, प्रदीप राणा, सरयु यादव, बासुदेव साव, देवलाल सिंह, उमेश साव, विकास साव, महेश साहू, मोनू कुमार, राजू तुरी मौजूद थे।


