ढिबरा लदे 407 जब्त

कोडरमा: वन विभाग की टीम ने अलग- अलग जगह से ढिबरा लदा 407 वाहन जब्त किया। गुप्त सूचना के आधार पर एक डोमचांच कुशहाना जंगल से एक और लंगड़ा परास जंगल से जब्त किया गया। इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। रेंजर केके ओझा के नेतृत्व में दोनो जगह उक्त कार्रवाई की गई। बताया जाता है कि दोनों गाड़ी में 10 से 12 टन ढिबरा लोड है जिसकी कीमत दो लाख से ज्यादा बताई जा रही है। मौके पर वनपाल अमरेंद्र कुमार, राजेश शर्मा, अभिमन्यु कुमार आदि मौजूद थे।



