जेवीएम युवा मोर्चा का विस्तार

कोडरमा: मरकच्चो के तेलोडीह पंचायत भवन में सोमवार को प्रखंड अध्यक्ष भुनेश्वरवर राणा के अध्यक्षता में झाविमो जिला युवा मोर्चा संगठन बिस्तार को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन मुखिया मनिंदर राम ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष राम प्रसाद साव, जिला अध्यक्ष बेदु साव, केंद्रीय कार्य समिति सदस्य सुनील यादव, यादव रमेश हर्षधर, बरकठ्ठा बिधान सभा युवा प्रभारी उमेश यादव, जिला युवा महामंत्री अरुण यादव उपस्थित थे।
बैठक में जिला युवा मोर्चा का विस्तार किया गया। इसमें अध्यक्ष राम प्रसाद साव, उपाध्यक्ष दीपक कुमार पासवान डोमचांच, सचिव शमसुल मियां मरकच्चो, महासचिव अरुण कुमार यादव चंदवारा, कोषाध्यक्ष बीरेंद्र ठाकुर और प्रखण्ड अध्यक्ष के रूप में सतगांवां प्रखंड अध्यक्ष रोहित कुमार, डोमचांच प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार, मरकच्चो प्रखंड अध्यक्ष चंदन पांडेय, जयनगर प्रखंड अध्यक्ष शिशुपाल सिंह, कोडरमा प्रखंड अध्यक्ष छोटी यादव, चंदवारा प्रखंड अध्यक्ष आशीष कुमार पांडेय, झुमरी तिलैया नगर अध्यक्ष आलोक कुमार यादव और जिला समिति सदस्य के रूप में बलराम राम, रामजी राम, जाबिर अंसारी और मो चानो को चयनित किया गया। इस बाबत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।


