सांसद- मंत्री ने किया 6 करोड़ की योजना का शिलान्यास

कोडरमा: सांसद अन्नपूर्णा देवी और शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने सोमवार की देर शाम झंडा चौक पर झुमरी तिलैया नगर परिषद द्वारा संचालित 6 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया। इसमें रोड और नाली समेत 70 योजनाएं शामिल हैं।

मौके पर सांसद अन्नपूर्णा देवी और मंत्री नीरा यादव ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई और योजनाओं को धरातल पर उतारने की बात कही। उन्होंने कोडरमा को झारखंड में एक अलग पहचान दिलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से शहर के विकास को एक नई दिशा मिलेगी।

इस मौके पर नगर परिषद के अध्यक्ष प्रकाश राम, उपाध्यक्ष संतोष कुमार यादव, कार्यपालक पदाधिकारी कौशलेश कुमार, वार्ड पार्षद पिंकी जैन, रीता देवी, सविता लोहानी, आशीष भदानी, विशाल सिंह, नीलम पासवान, असगरी खातून, अरुण चंद्रवंशी, बालगोविंद मोदी, रूबी यादव, घनश्याम तुरी, बसंत सिंह, मोहम्मद शमीम आलम के अलावा भाजपा के कई नेता और शहरवासी मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More