पलामू: प्रदेश के पलामू अंतर्गत लालगढ स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में दोनों महिलाएं 32 वर्षीय राधिका देवी और 22 वर्षीय सरिता देवी एक ही परिवार से हैं। हादसे में राधिका की 13 वर्षीय पुत्री रिचा कुमारी की जान भी चली गई। इस दर्दनाक घटनाक्रम से पूरा गांव मातम में डूब गया है।
हादसे के बाद धनबाद रेल मंडल के अधीन इस स्टेशन पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी हुई है। बताया जा रहा है कि गरीब रथ ट्रेन से कटकर इन तीनों की मौत हुई है। जानकारी के अनुसार लालगढ स्टेशन के पास आज सुबह दोनों महिलाएं व एक किशोरी शौच के लिए घर से बाहर निकली थी, इसी दौरान टेªन से कटकर इनकी मौत हुई। पोस्टमार्टम के आधार पर सरिता देवी पांच माह की गर्भवती थी।