रामेश्वर उरांव व राजेश ठाकुर का स्वागत

रामगढ़: कांग्रेस नेता व जिले से भावी विधानसभा प्रत्याशी पंकज महतो के नेतृत्व में रविवार को झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव का जोरदार स्वागत किया गया। डाॅ उंराव रांची से बोकारो जा रहे थे, इसी क्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डाॅ उरांव व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को पुष्प गुच्छ दिया।
पंकज महतो ने कहा कि झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनेगी। कांग्रेस पार्टी रामगढ़ विधानसभा में मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। कहा कि भ्रष्टाचार चरम पर है और अर्थव्यवस्था की हालत खराब है। जनता बदलाव के मूड में है। कहा कि इस बार उन्हें यहां से टिकट मिलने की संभावना अधिक है।


