चितरपुर: गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने रविवार को पेट्रोल पंप के समीप आजसू छात्र संघ कार्यालय का उदघाटन किया। इस मौके पर विभावि उपाध्यक्ष अनुराग भारद्वाज एवं विभावि सचिव सुबीन तिवारी के संयुक्त नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई। सैकड़ो वाहनो में सवार होकर छात्रों का हुजूम चितरपुर ओवरब्रिज पहुचा और बाजे गाजे के साथ स्वागत किया।
गगनभेदी नारो के साथ सांसद को आजसू छात्र संघ कार्यालय तक लाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से चितरपुर महाविद्यालय अध्यक्ष प्रशांत तिवारी,शशि वर्मा, मुकुल अग्रवाल, विक्की कुमार,विशू रजवार, अभिषेक पांडेय,रंजीत कुमार, कुलदीप महतो, राजा प्रमाणिक, संजय कुमार, बजरंग महतो, राजू गिरि, मन्नू सोनी, उमेश केवट, अर्जून केवट, नीलेश मिश्रा, रंजन केवट मौजूद थे।