देवघर: जिले के नगर थाना क्षेत्र के पानी टंकी के पास रविवार को एक बस ने अधेड़ व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे ऑन द स्पाॅट उसने दम तोड़ दिया। दुर्घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे। मौके पर पंहुची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया।
सड़क जाम होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि व्यक्ति सही दिशा में जा रहा था लेकिन रफ्तार तेज होने के कारण बस ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर मारनेवाली बस जैप की थी। मृतक व्यक्ति के जेब से मिले वोटर आईडी में उसका नाम नाम महंगी पासवान दर्ज है, जो संग्राम लोढ़िया का है। स्थानीय लोगों ने घटना को अंजाम देनेवाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग करे हैं, जबकि पुलिस जांच की बात कर रही थी। इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस वाले कोई भी बात बोलने से इंकार कर रहे हैं।