रांची: सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2019 के अंतर्गत सीसीएल के विभिन्न विभागों द्वारा अपने क्षेत्रों से संबंधित स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर याहिन एसओपी पर पावर प्वाइंट के मार्फत 10 से 26 अक्टूबर तक प्रजेटेंशन देकर लगातार जागरुक किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को भूमि व राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा जमीन के अधिग्रहण व मुआवजा संबंधी जानकारी दी।
कार्यक्रम में एसओपी के माध्यम से अधिकारीगण अपना ज्ञानवर्द्धन करने के साथ-साथ नई जानकारियों से भी रु-ब-रु हो रहे हैं। इस अवसर पर सीसीएल के सीवीओ एके श्रीवास्तपव, महाप्रबंधक (सतर्कता) इंचार्ज वीके सिंह, महाप्रबंधक (सतर्कता) एसके सिंह सहित भूमि व राजस्व विभाग के मुख्यालय के अधिकारियों सहित क्षेत्रिय अधिकारीगण भी मौजूद थे।
ज्ञातव्य हो कि सीसीएल सतर्कता विभाग द्वारा सीसीएल मुख्यालय सहित सभी क्षेत्रों और ईकाईयों में 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन होना है। इसी को लेकर सीसीएल कर्मियों को जागरुक व प्रेरित किया जा रहा है।