देवघर: जल्द धवस्त हो जाएगा टावर चौक: निशिकांत

– विपक्ष ने दी आंदोलन की चेतावनी
देवघर: जिले का टावर चौक जिसे हार्ट ऑफ द सिटी कहा जाता है जल्द ही ध्वस्त हो जाएगा। इस बाबत गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा है कि यह चौक ट्रैफिक में बाधक सिद्ध हो रहा है। सांसद का कहना है कि टावर चौक कोई ऐतिहासिक धरोहर नहीं है। यह कई बार टूटा है और कई बार इसका निर्माण भी हुआ है। सांसद के इस बयान के खिलाफ विपक्ष ने मोर्चा खोल दिया है और उसका कहना है कि किसी भी कीमत पर ऐसा नहीं करने दिया जाएगा।
ऐसे में ट्रैफिक में बाधक टावर चौक को हटाना आवश्यक है। इसके अलावे पुराने कांग्रेस भवन को भी तोड़कर पार्क बनाया गया है। अब वहां डालमिया कंपनी की ओर से लंदन टावर बनाया जाएगा। इस बयान के बाद विपक्ष ने सांसद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुन्नम संजय ने कहा कि सांसद को ज्ञान की कमी है। टावर चौक एक ऐतिहासिक धरोहर है और इसका इतिहास 100 साल से भी पुराना है। इससे देवघर की पहचान है, लेकिन भाजपा सांसद अपनी मनमानी कर रहे हैं। पहले कांग्रेस भवन को तोड़ा और अब उनकी निगाह टावर चौक पर है, लेकिन टावर चौक पर हाथ लगाने से पहले एक बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि किसी भी कीमत पर टावर चौक को ध्वस्त नहीं करने दिया जाएगा।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More