रामगढ़: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रामगढ़ द्वारा चितरपुर के राजकीय बुनियादी विद्यालय में विजयादशमी उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के सभी स्थानों से लगभग 400 से ज्यादा की संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित हुए। संघ के योजना अनुसार पथ संचलन का कार्यक्रम किया गया, जिसमें सभी स्वयंसेवकों ने कदमताल करते हुए पूरे चितरपुर नगर का भ्रमण किया गया।
नगर भ्रमण के बाद स्कूल के प्रांगण में सभा का आयोजन किया गया। मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में एकल अभियान ग्राम संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान ब्रह्म पाठक, जिला संघचालक तिलक राज मंगलम एवं सह जिला संघ चालक शत्रुघ्न प्रसाद मौजूद रहे। मुख्य वक्ता के रूप में ज्ञान ब्रह्म पाठक ने संघ के इतिहास एवं संघ के द्वारा मनाए जाने वाले विजयादशमी उत्सव के बारे में विस्तार से बताया। अंत में तिलक राज मंगलम के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम से पूर्व सभी पदाधिकारियों द्वारा शस्त्र पूजन कर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भगवा ध्वजारोहण किया गया। अंत में कार्यक्रम का समापन भारत माता की प्रार्थना के साथ किया गया।