कोडरमा: अवैध खनन में शामिल चार लोगों को जेल

जयनगर(कोडरमा): प्रखंड में बालू एवं मोरम अवैध रूप से खनन व सरकारी संपति चोरी करने को लेकर में कांड संख्या 195/19 में वाहन चालकों एवं मालिकों पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए चालक राम बालक यादव पिता महादेव यादव, विजय यादव पिता शिवबालक यादव, जितेन्द्र कुमार पिता सुखदेव यादव, नौशाद अंसारी पिता तैयब अंसारी को गिरफ्तार कर कोडरमा जेल भेज दिया। अंचल अधिकारी विजय हेमराज खलखो ने कहा कि बारिश के मौसम में बालू के अवैध उठाव से नदियों में जल जमाव जहां प्रभावित हो रहा है, वहीं नदियों में बने पुल भी कमजोर हो रहा है। उन्होंने बताया कि एनजीटी द्वारा हर वर्ष कडाई से रोकने के अनुपालन का निर्देश भी जारी किया जाता है। उसके बावजूद भी अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अवैध रूप से खनन में संलिप्त लोगों को बक्सा नहीं जाएगा।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More