रामगढ: नगर परिषद क्षेत्र के कोठार में गुरुवार को कांग्रेस नेत्री ममता देवी ने महिलाओं के समस्याओं से रूबरू हुई । महिलाओं ने ममता देवी को फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस नेत्री ममता देवी ने कहा कि मातृशक्ति से बढ़कर दुनिया में कोई बड़ा शक्ति नहीं है राज्य एवं क्षेत्र के परिवार को बदलने के लिए महिलाएं आगे आना पड़ेगा । राजनीतिक में सकारात्मक सोच होनी चाहिए तभी आने वाले पीढ़ी को दिशा और दशा दे पाएंगे।
ग्रामीणों ने वृद्धा ,विधवा पेंशन योजना, राशन कार्ड, सड़क बिजली, पेयजल सिंचाई समस्याओं रखी ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद ममता देवी ने कहा कि क्षेत्र के समस्याओं को देखते हुए और गरीब जनता की सेवा करने के लिए मैं आगे बढ़ी हूं । आप लोगों का सहयोग और आशीर्वाद रहा तो आप लोग हर समस्याओं का समाधान करने का निरंतर प्रयास करता रहूंगा साथ ही कहा कि आने वाले समय विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत होंगी। मौके पर शांति देवी, काजल देवी, पार्वती देवी, रीना देवी, बैरसो देवी, द्रोपदी देवी, सविता देवी, शांति देवी, सावित्री देवी, हीरामणि देवी, सुषमा देवी, किरण देवी सहित कई महिलाएं मौजूद थीं।