गिरिडीह: दो शव पहुंचा नागपुर से, दो घरों में मातम

गिरिडीह: दो दिन पूर्व नागपुर में बिजली के ट्रांसमिशन टावर से गिरने के कारण हजारीबाग के विष्णुगढ़ भेलवारा निवासी 25 वर्षीय महेश विश्वकर्मा और गिरिडीह के 30 वर्षीय तेजो महतो की लाश गुरुवार को उनके घरों में पहुंची, जिसके बाद उनके परिजनों की चीत्कार से पूरा वातावरण मातम में बदल गया।
एक ओर विष्णुगढ़ में महेश विश्वकर्मा के शव को देखते ही पत्नी सुनीता देवी बेहोश हो गई। वह पांच माह की गर्भवती है। उसके परिजनों के सब्र की समा मानो खत्म हो गई। चीत्कार से वहां मौजूद ग्रामीणों की आंखे भी नम हो गईं। वहीं दूसरी गिरिडीह के तेजो महतो के घर का आलम भी यही था। इनके शव को देखतेे ही उसके बगोदर थाना अंतर्गत देवराडीह स्थित गम्हरिया टांड़ गांव में कोहराम मच गया।
मौके पर सांत्वना देने पहुंचे पूर्व विधायक विनोद सिंह व कई नेताओं ने कहा कि वे दुःख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ है। परिजनों ने इस दौरान कहा कि कंपनी द्वारा मृतकों को कोई मुआवजा नहीं दिया गया है। नेताओं ने कहा कि वे मामले में अपनी ओर से हर संभव कोशिश करेंगे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More