जेपी नड्डा के कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश: अमर बाउरी

चंदनकियारी में करेंगे उद्यान का उदघाटन
– बैठक में तय की गई रणनीति
चंदनकियारी: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के चंडीपुर फुटबाॅल मैदान में आहूत 4 अक्टूबर की रैली को सफल बनाने हेतु आज स्थानीय विधायक व प्रदेश के मंत्री अमर बाउरी ने अब अहम बैठक की। इसमें रैली को सफल बनाने पर मंथन किया गया। बाउरी ने इस दौरान कहा कि कार्यक्रम को लेकर सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह व जोश चरम पर है। नड्डा इस दौरान चंदनकियारी के पहले उद्यान विवेकानंद अटल स्मृति पार्क का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान रोड शो में हजारों की संख्या में मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी।
गौरतलब हो कि इस रैली में मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ सहित कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे। रैली को सफल बनाने की दृष्टि से भाजपा कार्यकर्ताओं को अलग- अलग टास्क भी दिया गया है। बैठक में बोकारो जिला अध्यक्ष विनोद महतो, जयदेव राय, प्रदेश कार्य समिति सदस्य, सागर लाल महथा, 20 सूत्री उपाध्यक्ष, अजित महतो सदस्यता प्रभारी, लोकेश शाहनी, 20 सूत्री अध्यक्ष, प्रखंड, अंबिका खवास, विशेष आमंत्रित सदस्य, सभी मंडल अध्यक्ष, पंचायत कार्यकर्ता सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More