अपराधियों के हौसले बुलंद
धनबाद: लाख कोशिशों के बावजूद अपराधी झरखंड में बेखौफ होकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। अपराधियों के हौसले बुलंद और पुलिस-प्रशासन पस्त नजर आ रही है। मंगलवार को अपराधियों ने धनबाद जिला अंतर्गत निरसा थाना क्षेत्र के एक्सिस बैंक की शाखा में 6 अपराधियों ने हथियार के बल पर 20 लाख रुपये लूटकर फरार हो गये। अपराधी अपने साथ बैंक में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी उठाकर ले गये। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने जांच- पड़ताल शुरु कर दी है। घटनास्थल से दो जिंदा बम बरामद किये गये हैं।
बैंक राष्ट्रीय राजमार्ग जीटी रोड के किनारे स्थित है। बैंककर्मी का कहना है कि दो बदमाश नकाब पहने हुए थे, जबकि बाकी का चेहरा खुला हुआ था। इन्होंने बम व पिस्टल लहराते हुए पहले बैंक कर्मियों व ग्राहकों को कब्जे में ले लिया। इसके बाद कैश कॉउंटर से 20 लाख रुपये निकाल लूट लिया। इन्होंने बैंककर्मियों और गार्ड के साथ मारपीट कर उनके व बैंक में मौजूद दो ग्राहकों के मोबाइल भी छीन लिए, फिर 20 लाख लेकर चंपत हो गये। वारदात दोपहर के एक से डेढ़ बजे के बीच की है।
आम ग्राहक के रुप में पहुँचें 6 अपराधियों में एक हेलमेट पहना हुआ था और दूसरा मुंह पर मास्क लगातर पहुंचा था। अन्य चार अपराधियों के चेहरे खुले हुए थे। बैंककर्मियों और ग्राहकों को डराने हेतु अपराधी भागते समय बैंक के दरवाजे पर दो बम छोड़ गए व शटर गिरा दिया, ताकि उनके सुरक्षित भाग जाने तक कोई दिक्कत ना हो। अपराधी किस ओर भागे इसका किसी को पता नहीं चल सका, ग्राहकों ने अपराधियों का हुलिया था। एक लंबे कद का अपराधी था, जिसकी गर्दन जली हुई थी। जानकारी मिलने पर वहां पहुंचे एसडीपीओ विजय कुमार कुशवाहा पहुंचे। पुलिस अपराधियों को दबोचने के लिए अभियान आरंभ कर चुकी है। अपराधियों में एक नाटा व्यक्ति भी था, जिसकी हाथ जली थी।