रांची: देवघर पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली। दो फ़र्ज़ी कंपनी ने जालसाजी कर 48 करोड़ो रुपये का घोटाला सामने आया है।
साह इंटर प्राईजेज व ओम ट्रेडिंग कंपनी ने जीएसटी व वैट कर चोरी कर राज्य सरकार को 48 करोड़ रुपया का चूना लगा दिया। झारखंड सरकार ने इस मामले में देवघर थाना में दो केस दर्ज किया गया था।
एसपी नरेंद्र सिंह के द्वारा गठित एसआईटी टीम ने बंगाल के हुगली व कोलकाता से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें साह इंटर प्राइजेज के प्रोपराइटर मोती साह व अन्य दो साथी राजेश साह व बिष्णु कुमार साह को गिरफ्तार किया है।
उनके पास से कई मोबाइल व कागजात बरामद किया है। वहीं इस मामले की छानबीन के लिए रांची से इनकम टैक्स के जॉइंट कमिश्नर एस एस सिंह की टीम भी पहुंची हुई है।
फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। इस सफलता में मुख्य रूप से एसपी नरेंद्र सिंह, साइबर क्राइम पुलिस उपाधीक्षक नेहा बाला, पुलिस निरीक्षक बाल्मिकी कुमार सीसीआर, नगर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर विनोद कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही।