कुमार कामेश
धनबाद: जिले में पिछले दिनों से लगातार पानी के किल्लत ने अब विकराल रूप धारन करते जा रही है। जिसके कारण मजबूरन यहां के कोलयरी क्षेत्रों में रहने वाले लोग बीसीसीएल कें द्वारा पूर्व में चलाई गई ओपेन कास्ट परियोजनाओं में इक्कट्ठे पानी का सहरा लेना पड़ रहा है।
बीसीसीएल के बंद परियोजनायें किसी भी मामले में मौंत के मुंह से कम नहीं, इन परियोजनाओं में सैकड़ों फ़ीट निचे तक पानी इकट्ठा रहता है, जो देखने में भी काफी डरवाना होता है। मजबूरन अपनी दैनिक कामकाज के लिये पानी की आवश्यकता पड़ता है और लोगों को जाना पड़ता है।
झरिया के कूजामा स्थित बीसीसीएल के बंद परियोजना में मोहरीबंद निवासी राजन भुइयां अपने घर में पानी न रहने के कारण स्नान के लिए कुजामा के बंद परियोजना में अपने मित्रों के साथ गया था। जहाँ उसकी नहाने के दौरान मौत हो गई।
मौत की खबर आग की तरह फैल गई, उसके शव को निकालने के लिए स्थानीय द्वारा काफी प्रयास किया। लेकिन स्थानीय लोग असफल रहे। जिसके बाद इसकी सूचना स्थानीय थाना को दिया गया। सूचना पाकर दो थाना की पुलिस अपने दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को निकालने के लिए गोताखोर को बुलाने का निर्देश दिया।
वहीं शव को निकालने में हुई देर तो स्थानीय लोगों ने झरिया बलियापुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। साथ ही प्रशासन के खिलाफ आक्रोश प्रकट करने लगे। जिसके बाद घनुड़ीह पुलिस ने अपने दलबल के साथ सड़क जाम स्थल के पास पहुंची और स्थानीय लोगों को अविलम्ब शव को निकालने का आश्वासन देकर सड़क जाम को हटाया।
बरहाल धनबाद के झरिया में माड़ा का जलापूर्ति पिछले कई दिनों से ठप्प है, जिसके वजह से 18 वर्षीय राजन भुइयां, कुजामा के बंद परियोजना मे नहाने के लिए गया। और काल के गाल में समा गया।