लोहरदगा: जिला कांग्रेस कमेटी लोहरदगा के तत्वाधान में कांग्रेस मुख्यालय राजेंद्र भवन में जिला अध्यक्ष साजिद अहमद चंगू के अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम 29 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल किरासन तेल एवं रसोई गैस में प्रत्येक दिन वृद्धि और लचर विद्युत व्यवस्था के साथ- साथ स्थानीय मुद्दों को लेकर प्रतीकात्मक विरोध कांग्रेस मुख्यालय राजेंद्र भवन से जुलूस समाहरणालय तक जाएगा।
साथ ही उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा, 29 सितंबर के कार्यक्रम की सफलता को मद्देनजर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के बीच कार्यक्रम को सफल बनाएं जाने पर व्यापक चर्चा की गई।
- बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष साजिद अहमद चांगू ने कहा कि सरकार की नीति के कारण महंगाई की मार गरीब जनता झेल रही है। सरकार को इसकी चिंता नहीं है।
- हाजी शकील अहमद ने कहा कि 29 सितंबर को कांग्रेस पार्टी महंगाई का पुरजोर विरोध करेगी।
- मोहन दुबे ने कहा कि भाजपा सरकार अंबानी अदानी की दोस्ती में गरीबों का दर्द भूल गई।
बैठक में पवन गौतम, निशा जयसवाल, सहादत हुसैन, सुबोध राय, अनिल कुमार, उषा खाखा, फादर नेमस एक्का हाजी, सिकंदर अंसारी, लाल धनंजय नाथ शाहदेव, धनंजय कास्यकार, मनोज भगत, सामूल अंसारी, ठाकुर प्रसाद, नंद किशोर शुक्ला ने भी अपना विचार रखा।
मौके पर इम्तियाज अंसारी, संजय सिंह, वकील खान, हसनैन कुरेशी, मनोज भगत, रहमत असारी, दयानन्द उराव, अशोक चौधरी, परवेज आलम, सामिद अंसारी, एजाज अंसारी, मोइन अंसारी, देवनाथ भगत, देवदत प्रजापाति, प्रकाश भगत, रंजन उरांव, सरफूल अंसारी, लक्ष्मण उरांव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।