पं दीनदयाल उपाध्याय के पदचिन्हों पर चलने की जरूरत : राजेन्द्र

कैरो(लोहरदगा): प्रखण्ड मुख्यालय स्थित पंडित दीनदयाल भवन कैरो में भाजपा प्रखण्ड अध्यक्ष कैलाश महतो के नेतृत्व में प्रखण्ड बिस सूत्री राजेन्द्र महतो, उपाध्यक्ष बजरंग उरांव के उपस्थिति में प्रखण्ड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन मनाया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पन करते हुए बिस सूत्री अध्यक्ष ने कहा आज हम सभी कार्यकर्ताओं को उपाध्याय जी के जीवनी से सिख लेकर उनके पदचिन्हों पर चलने की जरूरत है।

अपने पार्टी को मजबूती प्रदान करते हुए देश के विकास में अपना योगदान देने की जरूरत है। आज हमारी पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी है और आज एक से एक जनकल्याणकारी योजना संचालित कर रही है, जिसका लाभ गरीबो को मिल रहा है। हमारा भी कर्तव्य है कि इस योजना का लाभ हर एक ग्रामीण जनता को दिलाने में हर संभव सहयोग करना।

कार्यक्रम में विशेश्वर प्रसाद दिन, श्यामसुंदर उरांव, कृष्णामनी यादव, सुखन उरांव, मोहन साहू, गोविंद महतो, मनोज साहू, लक्ष्मी सिंह, सुनील उरांव, लाला उरांव, अखलेश नायक, बसंत महतो आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More