सरकार के अड़ियल रवैया, बिजली संकट से जूझ रही धनबाद की जनता: अशोक सिंह

 

  • कुमार कामेश

धनबाद: जिले में गहराते बिजली संकट को लेकर लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। पिछले दों महीने से धनबाद में बिजली संकट से यहां के व्यवसायी वर्ग पर गहरा असर पड़ा है, व्यवसायी वर्ग मजबूरन बिजली संकट के कारण दुसरे जगह पलायन को मजबूर हैं, तो दुसरे तरफ गहराते बिजली संकट के कारण यहां के चिकित्सक, छात्र और बड़े- बड़े उद्योग धंधे भी प्रभावित हो रहे हैं।

बिजली संकट से निजात दिलाने की मांग को लेकर यहांं की जनता लगातार आंदोलनरत है।

जबकि स्थानीय जनप्रतिनिधि चुप्पी साधे हैं, धनबाद में गहराते बिजली संकट के खिलाफ जीप सदस्य अशोक सिंह और विधायक अरूप चटर्जी ने सर्किट हाउस धनबाद में एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया। प्रेसवार्ता कें दौरान जीप सदस्य ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला।

आज राज्य सरकार के अड़ियल रवैया के कारण धनबाद की जनता बिजली संकट से जूझ रही है, जिसके कारण झारखंड विधुत बोर्ड का आज करोड़ों रुपये का बकाया है, जो पिछले कई महीनों से चला आ रहा है। जिसका खमियाजा आम जनता भुगत रही है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More