यह कैसी राजनीति है विधायक जी, जनता के बीच स्पष्ट करें : सूरज अग्रवाल

  • आजसू केंद्रीय सचिव ने विधायक की कार्यशैली पर उठाया सवाल 

आनंद सोनी

लोहरदगा: आजसू सचिव सूरज अग्रवाल ने स्थानीय विधायक सुखदेव भगत की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगाया है, उन्होंने कहा कि लोहरदगा नगर परिषद के द्वारा दिसंबर माह 2017 में लोहरदगा शहर का कचरा उठाकर ओयना गांव में फेका जा रहा था। उस वक्त लोहरदगा के नगर अध्यक्ष पावन एक्का थे। उस समय लोहरदगा के विधायक सुखदेव भगत ओयना गांव पहुंचकर ग्रामीणों के साथ कचरा फेंकने का विरोध किए थे। लेकिन आज नगर अध्यक्ष उनकी पत्नी अनुपमा भगत हैं। फिर से उसी गांव ओयना एवं बहमनडीहा ग्राम में शहर का कचरा फेंका जा रहा है, जब ग्रामीण इसका विरोध कर रहे हैं तो सुखदेव भगत जी आज मौन धारण कर लिए हैं।

जिला प्रशासन को इस गांव में भेजकर नियमों का हवाला देते हुए ग्रामीणों में दबाव बनाया गया। शहर का गंदगी गांव में फेंका जा रहा है, आजसू पार्टी यह जानना चाहती है कि क्या उस समय जब गांव के ग्रामीणों के साथ मिलकर विधायक जी कचरा फेंकने का विरोध कर रहे थे तो नियम संगत कचरा फेंका जा रहा था या नहीं? और अगर नहीं तो आज क्यों नियमों का हवाला दिया जा रहा है।

शहर को साफ रखने के कारण भोले-भाले ग्रामीणों को बीमारी की ओर धकेलने का प्रयास किया जा रहा है। यह कैसा राजनीति है? माननीय विधायक को जनता के बीच में स्पष्ट करना चाहिए आज क्यों नहीं ग्रामीणों के साथ मिलकर कचरा फेंकने के इस आंदोलन में उनका सहयोग कर रहे हैं?

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More