ऐसी है हमारी संस्कृति.., दिल बाग बाग़ हो उठता है

  • जाउवा उठा नेगाचारी के साथ 6 दिवसीय अखाड़ा करम का हुआ शुभारम्भ

झारखण्ड: आसनतलिया करम आखड़ा में जाउआ उठा नेगाचारि के साथ सार्वजनिक आखड़ा करम परब समिति का 6 दिवसीय आखड़ा करम परब 16 सितम्बर से प्रारंभ हो गया। निर्जल उपासकर इन्दकाटा गाँव की युवतियों ने जाउआ उठा कर करम परब का शुभारंभ की। जाउआ उठा के साथ करम परब को आमंत्रित करते हुए शक्ति, शांति, स्वास्थ्य, समृद्धि, विकास के साथ अच्छी फसल व पर्याप्त बारिश की कामना की। “जाउआ डालाञ झिइगा फुलेक हाला” यानी जउआ की डाली में खड़िका से गुथें हुए झींगा फूल की माला प्रति शाम परिर्वतन होगा। इस तरह परंपारिक नेगाचारि के अनुसार करम परब का शुभारंभ हुआ। जाउआ उठा नेगाचारि में इन्दकाटा की मुनु कुमारी, तन्नु कुमारी, दिव्या महतो, मनिका महतो, ममता कुमारी, सूर्या कुमारी, निशा कुमारी, नुपूर महतो, रिंकी महतो, छाया कुमारी आदि सम्मिलित थीं ।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More