अनुमंडल परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

पप्पू पांडेय


सरिया (गिरिडीह): किसानों के बीच विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, राशन- किराशन आदि की मांग को लेकर भाकपा माले द्वारा बुधवार को अनुमंडल कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इसके पूर्व भाकपा माले के प्रखंड सचिव भोला मंडल के नेतृत्व में सैकड़ों महिला-पुरुष अस्पताल परिसर सरिया में जमा हुए। जहां से नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में अनुमंडल कार्यालय पहुंचे।

वहीं लोगों ने अपने वक्तव्य में कहा कि झारखंड सरकार घोषणाओं की सरकार है। इनके शासनकाल में गरीबों के बीच राशन किराशन के टोंटे पड़े हैं। वहीं वृद्धा पेंशन के लिए लोगों को कई बार अधिकारियों के दरवाजे खटखटाने पड़ते हैं। बावजूद भी उनका काम नहीं होता। यही हाल प्रखंड के अन्य विभाग के कार्यालय में है। आज की तारीख में छात्र अपनी आवश्यकता अनुसार आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र आदि बनाने के लिए चक्कर काटते रहते हैं।

कच्छप गति से अधिकारी कर्मचारी कार्य करते हैं। वहीं इस धरना प्रदर्शन के माध्यम से भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने स्थानीय सांसद व विधायक से जवाब मांगा है कि राज्य से लेकर केंद्र तक भाजपा की सरकार है बावजूद भी लोग बिजली पानी राशन- किरासन जैसे अत्यावश्यक वस्तुओं की सुविधा से महरूम है। इस कार्यक्रम के दौरान 400 महिला पुरुषों ने स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी को इंदिरा आवास, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, किराशन से संबंधित फॉर्म जमा किए और आवेदन के आलोक में आवेदनकर्ताओं को अविलंब सुविधा मुहैया की मांग की गई है।

प्रदर्शन कार्यक्रम में विजय सिंह, सुदामा राम, बसंत स्वर्णकार, महेश पांडेय, नागेश्वर प्रसाद, रेनू रवानी, कुश कुमार, राजू मंडल, अभय साहू, अरुण कुमार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More