एक भूल से बुझा घर का चिराग

पप्पू पाण्डेय
सरिया (गिरिडीह): सरिया थाना क्षेत्र के ठाकुरबाड़ी निवासी बब्लु मोदी के पुत्र रौशन कुमार की मौत ट्रक की चपेट में आने से हे गई। रौशन ट्यूशन से घर वापस आ रहा है। उसी क्रम में कोयला लदा ट्रक BR 2GA 0792 ब्रेकर को पार नही कर पाया और गाड़ी पीछे की और आने लगी पीछे आने के क्रम में रौशन को अपने चपेट में ले लिया। जहाँ उसकी घटनास्थल पर उसकी मृत्यु हो गई।
बता दें की मृतक बच्चा संत मेरी पब्लिक स्कुल में पाँचवी का छात्र था। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों ने रोड जाम कर दिया।
घटनास्थल पर थाना प्रभारी अपने दल-बल के साथ पहुंचकर मृतक परिजन सहित स्थानीय लोगों से वार्तालाप करने की कोशिश भी किया। लेकिन लोगों ने किसी की बात नही सुनी और जमकर स्थानीय सांसद और विधायक प्रति नारेबाजी भी की।
स्थानीय ग्रामीणों ने कहा की यदि ओवर ब्रिज रहता तो इस तरह की घटना आज नहीं होती। और ना ही किसी के घर का चिराग बुझता।
मौके पर सरिया प्रमुख रामपती प्रसाद, सोनु पांडेय, बिक्की मंडल, अविनाश कुमार, दिपक साव, अभय साहू के अलावे सैकड़ों लोग मौजूद थे।


