- एसपी झा के अगुवाई में मिली सफलता
- 32 सीरियल लेण्डमाइन्स का जखीरा बरामद
- 2 किलोमीटर के रेडियस में बिछाकर लगाया था लेण्डमाइन्स
- सभी लेण्डमाइन्स को किया गया डिफ्यूज
अभिषेक सहाय
साथ ही पूरे इलाके में बिछाये गए केडेक्स वायर को भी जप्त कर लिया। असल में इन दिनों गिरिडीह पुलिस कप्तान सुरेन्द्र कुमार झा के नेतृत्व में पारसनाथ के इलाके में नक्सलियों के लाल आतंक को समाप्त करने की मुहिम जोरदार ढंग से छेड़ी गई है। इस मुहिम के तहत लगातार पूरे इलाके को खंगाला जा रहा है। इस दौरान नक्सलियों को खदेड़ने की हर मुमकिन कोशिश की जा रही है। इस क्रम में कई छोटे बड़े नक्सली दबोचे भी गए हैं वही कई कद्दावर नक्सलियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने तगड़ी तैयारी की है।
लगातार हर मोर्चे पर मुहकी खातें नक्सली इन सब से बौखला कर इस बार पुलिस को मात देने के लिए पहाड़ पर विस्फोटकों का जाल बिछाया था। लेकिन वक्त रहते पुलिस ने नक्सलियों के चक्रव्यूह को भेद कर उनकी खतरनाक योजनाओं को धराशाही कर दिया।
एसपी सुरेन्द्र कुमार झा ने बताया कि पारसनाथ इलाके को नक्सल मुक्त बनाने के लिए हमारी टीम कृतसंकल्पित है। इसी को लेकर लगातार पूरे इलाके में सघन अभियान छेड़ा गया है। इसी अभियान को अवरुद्ध करने के लिए इस बार पहाड़ी इलाके में जहां से पुलिस पेट्रोलिंग होती थी, उसी क्षेत्र में नक्सलियों ने पुलिस को निशाना बनाने के लिए सीरियल ब्लास्ट की योजना बनाई थी। लेकिन किसी अनहोनी से पहले ही पुलिस को इस तरह के खतरे की भनक लग गई और तमाम विस्फोटकों को डिफ्यूज करते हुए नक्सलियों के मंसूबों को मुंहतोड़ जवाब दे दिया।
बहरहाल, रेड कॉरिडोर को तबाह होता देख वाकई नक्सली बौखला गए हैं। यही वजह है कि इस बार नक्सलियों ने पुलिस को डैमेज़ करने की तगड़ी प्लानिंग रची थी। अब इसे खैरियत ही कहें कि वक्त रहते इस योजना की गंध पुलिस को लग गई। वरना पुलिस को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ती।