राजेश राज
गिरिडीह: अहले सुबह करीब 6 बजे मदनपुर कशियाडीह पहाड़ी के रास्ते में एक अधकटी युवक की लाश मिलते ही चारो तरफ सनसनी फैल गयी।
घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अलगुन्दा पंचायत अंतर्गत कोवाड़ से करीब डेढ़ किमी दूर मदनपुर कशियाडीह पहाड़ी में घटी है। राहगीरों द्वारा सुबह करिब 6 बजे रास्ते मे पड़ी अधकटी लाश की सूचना स्थानीय मुखिया भगीरथ मंडल को दी गयी। मुखिया ने मुफ्फसिल थाना प्रभारी को घटना की सूचना देकर अवगत कराया।
सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ जितवाहन उरांव, थाना प्रभारी संजीव कुमार, एसआई आर बी पासवान, गणेश पासवान और जितेंद्र कुमार समेत अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे एवं शव की शिनाख्त किये।
सदर एसडीपीओ जितवाहन उरांव ने बताया कि शव की बटुवे में रखी आधारकार्ड के द्वारा मृतक की पहचान जमुआ थाना क्षेत्र के खरगडीहा निवासी 23 वर्षीय सोनू कुमार साव के रूप में हुई है। मृतक के पास से बटुवे के अलावा एक मोबाइल भी मिला है मोबाइल अभी स्विच ऑफ है इसे ऑन कर कॉल डिटेल्स खंगाला जाएगा जिससे अपराधियों का पता चल पायेगा।
जब तक पूरी तहकीकात नही हो जाती यह कह पाना मुश्किल है कि इसकी हत्या के पीछे क्या राज है।