राजेश राज
गिरिडीह: डुमरी थाना क्षेत्र के मंझिलाडीह बाजार में चाय- पान की दुकान के आड़ में अवैध नकली विदेशी शराब का गोरखधंधा का भंडाफोड़ हुआ है।
गिरिडीह उत्पाद अधीक्षक अवधेश सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जानकारी मिली थी कि मंझिलाडीह बाजार में अवैध एवं नकली विदेशी शराब बिक्री की खबर मिल रही थी उसी के विरुद्ध में एक टीम गठित कर विशेष छापामारी अभियान चलाया गया।
छापामारी अभियान में एक चाय- पान की दुकान समेत दो होटलो में छापामारी की गई। जहां से मंझलाडीह में राजेंद्र मंडल के दुकान से 1 पेटी 9 लीटर अवैध नकली विदेशी शराब बरामद किया। साथ ही रंजीत कुमार मंडल के दुकान से 3 पेटी 27 लीटर अवैध नकली विदेशी शराब बरामद किया गया। वहीं तेलखरा में एक होटल से छापेमारी कर 30 लीटर अवैध महुआ शराब भी बरामद किया गया। छापामारी के दौरान तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को विभाग के द्वारा कानूनी कार्यवाई की जाएगी।
मौके पर उत्पाद विभाग के गठित छापेमारी दल में एसआई त्रिपुरारी कुमार, एसआई ललित सोरेन, एसआई बैजनाथ उरांव, एसआई अनूप कुमार के साथ हवलदार अजय सिंह एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।