लाभुकों को नजरअंदाज किया गया: अनूप पाण्डेय

  • ग्रामीणों ने लगाया अनियमितता का आरोप

आसिफ


सरिया(गिरिडीह): केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गुरूवार को बागोडीह पंचायत भवन में ग्रामीण के बीच गैस किट का वितरण किया गया। लेकिन कुछ ग्रामीणों ने वितरक पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। गैस वितरण में एसटी-एससी को प्राथमिकता दो, तुम्हारी मनमानी नहीं चलेगी, दीन दयाल आवास योजना के लाभुकों को गैस किट देना होगा जैसे नारेबाजी की गई।

ग्रामीणों ने कहा कि उज्ज्वला योजना में प्रावधान के अनुसार गैस किट वितरण नहीं किया जा रहा है। वहीं संपन्न लोगों को गैस किट का वितरण किया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि जिनकी अनुशंसा मुखिया ने किया था उन लाभुको को गैस किट नहीं दिया जा रहा है। जबकि पुरे पंचायत में 93 गैस कीट वितरण के लिए आया था।

मौके पर पहुंचे सरिया मध्य के जिप सदस्य अनूप कुमार पांडेय ने वितरण सूची को देखा तो उन्होंने नाराजगी जताई। कहा कि इस सूचि के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना लाभुकों को नजरअंदाज किया गया है। इसमें सामान्य जाति के लोगों का अधिकतम नाम है जबकि मापदंड के अनुसार अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति और निहायत गरीब लोगों के बीच प्राथमिकता के आधार पर गैस कीट वितरण किया जाना था।

लेकिन मापदंड के अनुसार गैस किट का वितरण नहीं किये जाने को लेकर खेद जताया है। कहा कि अधिकारियों से मिलकर मामले की शिकायत की जाएगी।साथ ही वंचित लोगों को इस योजना का लाभ दिलाया जाएगा। इधर योजना से वंचित लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से जांच पड़ताल कर गरीबों के बीच योजना का लाभ पहुंचाने की मांग की है।

मौके पर पंसस राजेश पासवान, गूड्डू सिंह, उपेन्द्र सिंह, भूनेश्वर रवानी, सचिन सिंह, पूर्व मुखिया बसंती देवी, कुरैसा खातुन, तरूणा खातुन सहित दर्जनों की संख्या में महिला- पुरुष उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More