दीया जलता है तेल खर्च होता है पर रोशनी नहीं होती

आसिफ


सरिया(गिरिडीह): जिले के व्यवसायिक मंडी सरिया बाज़ार के पेयजल आपूर्ति की कुछ ऐसी ही कहानी है। जुलाई के महीना खत्म होने को है। तपती धूप मानो भगवान इन्द्र का हमें कोपभाजन बनना पड़ रहा है, बरसात का नामोनिशान नहीं।वर्तमान में यह स्थिति सरिया की है।

बरसात का महीना है कुआँ सूख रहे हैं। भूजल का स्तर नीचे चला गया है, नतीजा हैंड पम्प जवाब दे रहे हैं।

बावजूद पीएचडी विभाग चैन की नींद सोया हुआ है। वर्ष 2008 में राज्य के तत्कालीन पीएचडी मंत्री अपर्णा सेनगुप्ता ने लगभग 10 करोड़ रुपए की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरिया में ग्रामीण पेयजल आपूर्ति के तहत जलमीनार की आधारशिला रखी थी। इसके संवेदक शिल्पी कंस्ट्रक्शन के उपेंद्र शर्मा थे। बताया जाता है कि उक्त योजना को 2 वर्ष के अंदर पूरा कर बराकर नदी से सरिया वासियों को पानी का सप्लाई करना था। परंतु एक दशक से अधिक बीत जाने के बाद भी स्थानीय लोग पेयजल के लिए बून्द-बून्द को तरस रहे हैं।

इसे भी पढ़ें…

जनता दरबार में दर्जनों मामले का हुआ ऑन द स्पॉट निपटारा

इस संबंध में स्थानीय उपभोक्ताओं द्वारा कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई। अब तक किसी अधिकारी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। इस संबंध में एक संवाददाता ने पीएचडी विभाग के सहायक अभियंता वकील प्रसाद से ८ ग्रामीणों को सप्लाय का पानी नहीं मिलने का कारण पूछा तो उनका जवाब था इसमें पब्लिक की गलती है। जब ठेकेदार पाइप बिछा रहा था तो पब्लिक ने ध्यान नहीं दिया। जिसका नतीजा है कि ठेकेदार पाइप जहां तहां छोड़ -छोड़कर बिछाया है। जिसके कारण जगह-जगह पानी का लीकेज है। यही कारण है कि ग्रामीणों को पानी नहीं मिल पाता है। वहीं श्री प्रसाद ने कहा कि सरकार और अपने उच्चाधिकारियों को लिखते-लिखते थक गए अब सरिया के लिए कुछ नहीं हो सकता।

अगर यही स्थिति रही तो आने वाले समय में पेयजल के लिए सरिया में हाहाकार होगा। मानसून का भी स्थिति सरिया में ठीक नहीं है। जुलाई का महीना बीतने को चला अभी तक यहां बरसात का नामोनिशान नहीं है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More