सेवा दिया ऐसा कि तबादला होते ही लोगों के निकले आंसू

आसिफ अंसारी


गिरिडीह: सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है। लेकिन कुछ लोग अपनी सेवा काल में अपनी छाप छोड़ जाते हैं जो अमिट साबित हो जाता है। ऐसे ही पदाधिकारी रहे गिरिडीह जिले के एसडीपीओ दीपक कुमार शर्मा, बगोदर- सरिया अनुमंडल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के रुप में दीपक कुमार शर्मा ने 8 फरवरी 2016 से लेकर जून 2018 तक सरिया अनुमंडल में अपना योगदान दिया। अब उनका स्थानांतरण हो गया है, जिससे इलाके के लोग दुःखी हैं।

बता दें की अपने कार्यकाल में उन्होंने बेहतर पुलिसिंग का उदाहरण देते हुए सरिया अनुमंडल के सरिया, बिरनी व बगोदर प्रखंड के सैकड़ों लोगों के चहेते व आदर्श के रूप में उभरे। खासकर युवा वर्ग में दीपक कुमार शर्मा की कार्यशैली की प्रशंसा और सराहना खूब हुई। यही कारण है कि एसडीपीओ श्री शर्मा के कहने पर सैंकड़ों युवकों ने भी. भी. एफ. के रूप में नि: शुल्क सेवा देते हुए बिरनी प्रखंड में अपना योगदान दिया। वहीं सरिया प्रखंड में भी सरिया कॉलेज के युवाओं ने इनकी कार्यशैली से प्रेरित होकर पुलिस मित्र के रुप में सावन जैसे महीने में क्षेत्र की बिगड़ी हुई यातायात व्यवस्था को संभाला। साथ ही उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कई लूट, हत्या, बलात्कार जैसे जटिल मामलों का भी बड़े आसान तरीके से निष्पादन किया। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल करने में भी इनका अहम योगदान रहा।

ज्ञात हो कि सरिया अनुमंडल क्षेत्र की बगोदर, सरिया एवं बिरनी प्रखंड में कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा दो संप्रदायों के बीच विवाद पैदा करने का भरपूर कोशिश किया गया, लेकिन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने अपनी सूझबूझ से ऐसे मामलों को बड़ी आसानी से निपटारा करते हुए दोनों संप्रदाय के लोगों के बीच में प्रेम व भाईचारे का संदेश दिलाने का काम किया। वहीं क्षेत्र को साम्प्रदायिकता की आग में जलने से भी बचाने का काम श्री शर्मा के द्वारा किया गया। मंगलवार को उन्होंने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान अपने कार्यकाल में किए गए छोटे-बड़े आपराधिक एवं अन्य मामलों के उद्भेदन की जानकारी उन्होंने पत्रकारों को दी।

सरिया बालिका हाई स्कूल में दो-दो बार सेमिनार का आयोजन किया गया। वहीं इनके नेतृत्व में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ अभियान तथा नशा मुक्ति अभियान को लेकर महिलाओं को प्रेरित कर इसे रोकथाम करने को लेकर कई जागरूकता रैली निकाली गई। बता दें कि श्री शर्मा के द्वारा समय-समय पर सुदूरवर्ती क्षेत्रों में जाकर गरीबों के बीच कम्बल वितरण, सोलर लालटेन का वितरण उल्लेखनीय रहा। वहीं सरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के रूप में कुख्यात नक्सली को भी गुप्त सूचना के आधार पर जेपीसी के जोनल कमांडर पुरुषोत्तम गंझू तथा जेपीसी सुप्रीमो नाग दा उर्फ नागेश्वर गंझू को गिरफ्तार किया गया।

जिसके लिए सरकार द्वारा इनके टीम को 5 लाख की राशि का पुरुस्कार भी दिया गया था। गिरफ्तार नक्सली के निशानदेही पर सरिया पुलिस के द्वारा कई अवैध हथियार का जखीरा बरामद किया गया। वहीं बिरनी प्रखंड के चिकनिबाद सड़क हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को नकद राशि देकर तथा उक्त हादसे में घायल लोगों को उनके द्वारा समय-समय पर आर्थिक मदद भी पहुंचाया गया।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More