मिंकू कुमार
हिरोडीह (गिरिडीह) : जमुआ प्रखंड क्षेत्र के पीडरसोंत पंचायत में पेयजल और स्वच्छता अभियान के तहत स्थानीय मुखिया सकीना खातुन के नेतृत्व में रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। स्वच्छता रैली कई वार्ड के विभिन्न गली मोहल्ले में पहुंचकर लोगों को स्वच्छता का महत्व बताया।
रैली में शामिल लोग मन मंदिर देवालय, तन का मंदिर शौचालय का नारा लगा रहे थे। रैली में उपस्थिति लोग व छात्र-छात्राओं ने लोगों को हाथ धो कर खाना खाना, अपने आसपास कूड़ा कचरा नहीं फैलाने, सफाई पर ध्यान देने, शराब का सेवन बंद करने के प्रति जागरूक कर रहे थे। वहीं एक सभा को संबोधित करते हुए मुखिया सकीना खातून ने लोगों को स्वच्छता अपनाने और उससे होने वाले फायदों के बारे में बताया। साथ ही पाॅलीथिन के प्रयोग नहीं करने का भी निर्देश दिया।
स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि पाॅलीथिन का उपयोग नहीं करना चाहिए। क्योंकि पाॅलीथिन न तो सड़ता है और न ही गलता है। इससे नालियां जाम हो जाती हैं। वातावरण दूषित होता है। मानव स्वास्थ्य के लिए घातक होती है, साथ ही पशुओं के लिए भी जानलेवा साबित हो रही हैं। घरों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। कूड़ा हमेशा कूड़ेदान में ही डालें।
घर में शौचालय जरूर बनवायें और खुले में शौच न जायें। शौच के बाद साबुन से हाथ अवश्य धोयें। मौके पर पंचायत सचिव सत्यनारायण यादव, महेश वर्मा, तमीना खातुन, मुस्लिम अंसारी, मनोहर वर्मा, सुनील वर्मा, उमेश वर्मा, मुकेश रजक, दिनेश रजक, बिनोद वर्मा, ताहीर हुसैन आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।