प्रेम प्रसंग में पति ने की पत्नी की हत्या, प्रेमिका संग हुआ फरार

मिंकू कुमार @समृद्ध झारखंड
हिरोडीह (गिरिडीह) : जमुआ प्रखंड क्षेत्र के कटरियाटांड गांव के समीप खलिहान में एक विवाहिता का संदेहास्पद स्थिति में शव बरामद किया गया। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। शव की पहचान हीरोडीह थाना क्षेत्र के कटरियाटांड निवासी बिरेन्द्र यादव की पत्नी डुगनी देवी (उम्र 35 वर्ष) के रूप में कि गई। विवाहिता के शरीर पर कई जगह जख्म के निशान थे। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी ने विवाहिता की हत्या कर शव को घर के समीप फेंक कर आरोपी नौ दो ग्यारह हो गए। घटना कि सूचना मिलते ही हीरोडीह पुलिस घटना स्थल पर दल-बल के साथ पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये गिरिडीह भेज दिया। पुलिस मामले की तहकीकात बारीकी से कर रही है।
सुत्रो के अनुसार बताया जा रहा है कि विवाहिता के पति वीरेन्द्र यादव का किसी पड़ोसी के साथ कई सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जब इसकी जानकारी पत्नि को चला तो इसका विरोध करते थी लेकिन वीरेन्द्र आए दिन लगातार अपनी पत्नी के साथ मार-पीट, गाली-ग्लोज व पड़ताड़ित करता रहता था, लेकिन वीरेन्द्र व उसके प्रेमिका ने शनिवार देर रात को विवाहिता का हत्या कर दी। वही विवाहिता के पती व उसकी प्रेमिका फरार हैं। इधर खबर लिखे जाने तक मृत्का के परिजनों द्वारा आवेदन नही दिया गया था।
इस बाबत हीरोडीह थाना प्रभारी फैज रब्बानी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया गया है। विवाहिता की हत्या प्रेम-प्रसंग के कारण होने संभावना जतायी जा रही है। फिलहाल मृतिका के परिजनों द्वारा आवेदन नहीं दिया गया हैं। वही मामले की तहकीकात की जा रही है।


