सावधान हो जायें 45-55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चलेंगी तेज हवाएं 

समृद्ध झारखण्ड


डेस्क: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग संभावना जतायी है कि 31 मार्च से लेकर अगले 2 -3 दिनों तक आंधी तूफान के साथ तेज हवाएं चलेगी। पुर्वनुमान जारी करते हुए मौसम विभाग ने बताया कि साइक्लोन के कारण झारखण्ड ,बिहार ,ओड़िसा और पश्चिम बंगाल में मौसम ख़राब रहने की संभावना है।

45-55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चलेंगी तेज हवाएं:

मौसम विभाग ने जारी पुर्वनुमान में राज्यों के कई जिलों में आंधी तूफान के साथ हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। साथ ही 45 -55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चल सकती है।

झारखंड साइक्लोन के असर से थंडरिंग के साथ हल्की बारिश:

विभाग के मौसम वैज्ञानिक आरएस शर्मा ने कहा है कि झारखंड साइक्लोन के असर के कारण थंडरिंग के साथ साथ हल्की बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि राज्य के कई जिलों में सामान्य हवा की गति से तेज हवाएं चल सकती है। हवा की गति 45 से 55 किलोमीटर की रफ़्तार की हो सकती है जो  सामान्य हवा की गति से काफी ज्यादा है। जिससे से आम जनजीवन पर प्रभाव पड़ सकता है।

झारखण्ड के जिले होंगे प्रभावित:

मौसम विभाग के अनुसार 31 मार्च को साहेबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, कोडरमा, बोकारो, चतरा, रामगढ़, राजधानी रांची और ईस्ट सिंघभूम और 1 मार्च को रांची समेत खूंटी ,खरसांवा -सरायकेला, हजारीबाग, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो का मौसम ख़राब रहने के अनुमान है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More