जयंत सिन्हा के हाथों हुआ नगर निगम चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

रविन्द्र: Samridhjharkhand@gmail.com
हज़ारीबाग: नगर निगम चुनाव 2018 के लिये भाजपा के महापौर और उपमहापौर प्रत्यासी के चुनावी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन स्थानीय सांसद सह केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा, भुतपुर्व सांसद महावीर लाल विश्वकर्मा सहित अन्य लोगों ने मालवीय मार्ग स्थित भाग्यमणी शादी घर परिसर में फ़ीता काटकर किया।
भाजपा कार्यकर्ताओं को मंत्री ने कहा कि जीत के लिये सभी कार्यकर्ता एक जुट होकर कार्य करें। हज़ारीबाग नगर निगम के महापौर प्रत्यासी रौशनी तिर्की और उपमहापौर के प्रत्यासी राजकुमार लाल सहित भाजपा के दर्जनों पदाधिकारी और सैकड़ों निष्ठावान कार्यकर्ता उपस्थित हुए। सभी ने एकजुटता का परिचय देते हुए नगर निगम के चुनाव में हज़ारीबाग में भाजपा का झंडा लहराने का संकल्प लिया।


