झाग वाले पानी को पीने के लिए लोग मजबूर…

आरती सिन्हा


रांची: अभी तो गर्मी ने पूर्ण रूप से आगाज भी नहीं किया और लोग प्यासे रहने पर मजबूर हो रहे है। इसका मुख्य कारण है, राजधानी में सप्लाई पानी व्यवस्था का ठप होना।
…और तीन – चार दिन पर सप्लाई वाटर आया भी तो ऐसा….. !
ये घाव को खुरेदने से कम नहीं है।

सरकार जानती है कि राजधानी रांची की आधी से ज्यादा आबादी सप्लाई वाटर पर ही निर्भर रहती है। अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं निकाला गया, तो आनेवाले दिनों में जल संकट और भी गहराता चला जायेगा। शायद राजधानी के लोगों को प्यासे ही रहना होगा।

ये सब इसलिए लिख रही हूँ, क्योंकि रातू रोड के कुम्हार टोली में आज सुबह चार दिन के बाद लोगों को सप्लाई वाटर नसीब हुआ और वह भी सर्फ के जैसे झाग वाला पानी।

सोचने वाली ही तो बात है “स्मार्ट सिटी रांची” में पानी की तंगी गर्मी शुरू होते ही शुरू हो गई है। फिर कौन स्मार्ट और कौन स्मार्ट सिटी?

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More