सीएसपी संचालक द्वारा फर्जी निकासी का मामला हुआ उजागर

- गरीब विधवा महिला के खाते से धोखा देकर उड़ाए ₹ 30000 रूपये
- प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भवन निर्माण को लेकर विधवा को मिली थी राशि
- पैसे वापस कराने एवं कार्यवाई करने को लेकर कटकमसांडी थाना में दिया आवेदन
- एसबीआई कटकमसांडी शाखा से जुड़ा है ग्राहक सेवा केन्द्र
- पूर्व में भी कई फर्जी निकासी करने का लगता रहा आरोप
रविन्द्र @समृद्ध झारखण्ड
हजारीबाग: भारतीय स्टेट बैंक कटकमसांडी शाखा से जुड़ा ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक बिहारी साव के द्वारा ₹30000 की अवैध तरीक़े निकासी का मामला प्रकाश में आया है। बाझा पंचायत अन्तर्गत एदला निवासी सोमरी देवी पति स्व. पारो राणा के खाते से फर्जी तरीके से ₹30000 की निकासी कर लिया। सोमरी देवी को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भवन निर्माण कराने के किश्त के अनुसार राशि प्रखंड कार्यालय से मिली थी।
भुक्तभोगी महिला ने बताया कि गत एक फरवरी 2018 को ₹20000 से मिला। फिर दो और तीन फरवरी को राशि निकालने के लिये बायोमैट्रीक्स सिस्टम पर अंगुठे का निशान लिया पर पैसा नही दिया। कहा कि आपका अंगूठा को मशीन रीड नही का पा रहा है। 5 फरवरी को पुनः जब पैसा निकालने गयी तो ₹10000 दिया। जब मैं अपने खाते का स्टेटमेंट निकाली तो एक दो और तीन फरवरी को 20 ,20 हजार रूपए कुल ₹60000 कि निकासी हुई है जबकि मुझे कुल ₹30000 ही मिले।
बिहारी साव से फर्जी निकासी मामले में पुछने पर साफ इनकार कर गया। बेबस और लाचार महिला ने कटकमसांडी गुरुवार की देर शाम को थाना में साक्ष्य के साथ लिखित आवेदन दिया। साथ ही ₹30000 वापस दिलवाने और दोषी पर कड़ी कार्यवाई करने की मांग की है। विदित हो कि विगत वर्ष इसी तरह की फर्जी निकासी का आरोप हटकौना की दमयंती देवी, कटकमसांडी की गुड़िया देवी समेत तीन अन्य लोगों ने दो हजार से छः हजार रुपये तक राशि निकालने का आरोप लगाया था। काफी हो हंगामा के बाद कटकमसांडी प्रमुख कुमारी श्रिष्टी पांडेय और विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा के हस्तक्षेप के बाद बिहारी साहू ने गुड़िया देवी व दमयंती देवी को पैसा लौटाया था।
मामले को लेकर तत्कालीन शाखा प्रबंधक व हज़ारीबाग मुख्य शाखा के सीएसपी विभाग को भी आवेदन दिया गया था। शाखा प्रबंधक व शाखा कर्मियों के साथ मधुर संबंध होने के कारण कोई कार्यवाई नहीं की जिससे सीएसपी संचालक बिहारी साव का मनोबल इतना बढ़ा कि उसने पुनः ₹30000 कि फर्जी निकासी करने करने की घटना को अंजाम दिया।
मामला संवेदनशील होने के बावजूद भी सीएसपी संचालक पर कार्यवाही नहीं होना कहीं न कहीं भारतीय स्टेट बैंक के कर्मियों पर भी सवालिया निशान लगती है। ऐसे लोगों के कारण ही भारतीय स्टेट बैंक कटकमसांडी की छवि दिन प्रतिदिन धूमिल होती दिख रही है। सोमरी देवी पहली महिला है जो बिहारी साव के खिलाफ सभी साक्ष के साथ कटकमसांडी थाना में आवेदन देकर कार्यवाई कि मांग कि है।
वही मामले कि जांच कर रहे एएसआई समसुद्दीन खान ने बताया कि बिहारी साव दोषी है। सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उचित कार्यवाई कि जाएगी। इधर बीडीओ अखिलेश कुमार ने कहा कि मामले की जानकारी हुई है। प्रभावित लाभुक से कार्यालय खुलते ही मिलकर बात करेंगे और जांचोपरांत कार्रवाई की जायेगी।




