सुप्रसिद्ध लोकगायिका देवी ने समृद्ध झारखण्ड के मिंकू से कहा…

भोजपुरी और खोरठा में माटी की सौंधी खुशबू है: देवी
हिरोडीह (गिरिडीह): हमारे लोकगायक अपने गाने में अपने लोकगीत को गाते हैं, जिसमें यहाँ की संस्कृति को आत्मसात कर लेते है। तभी नेचुरल इफेक्ट पैदा होते हैं। उक्त बातें प्रसिद्ध लोकगायिका देवी ने बिगहा गाँव मे 27 मार्च को एक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के दौरान समृद्ध झारखण्ड के मिंकू कुमार से कहीं।मौजूदा संगीत के दौर पर बातें रखते हुए कहा कि भोजपुरी बहुत प्यारी ज़ुबां है। आजकल कुछ गायक भोजपूरी के माहौल को खराब कर रहे हैं।
स्तरीय गायन में भरत शर्मा बेजोड़:
देवी ने भरत शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि स्तरीय गायन में उनका कोई तोड़ नहीं, लेकिन आगे चिंता जताते हुए कहा आजकल नए नए लोग रोज एलबम लेकर आ रहे हैं, जिनके गीत आप पारिवारिक माहौल में सुन नहीं सकते। देवी ने कहा मैं अश्लील गीतों को पसंद नही करती। खोरठा और भोजपुरी दोनों में माटी की सौंधी खुशबू आती है। उनकी आवाज़ अलहदा है और उनकी गायकी भी लीक से हटकर है। यही कारण है कि उनकी लोकप्रियता डेढ़ दशक से लगातार बढ़ ही रही है। उनके एलबम बाजार में हाथों हाँथ बिक जाते है और लाइव कार्यक्रमों की एक लंबी फेहरिस्त लेकर वो चलती है।
हमने न केवल भारत मे बल्कि विदेशों में भी कई सफल लाइव कार्यक्रम किया है। यह मुकाम अपनी आवाज़, रियाज़, मेहनत और गायकी के अंदाज से पाया है। ऑडिएंस अश्लील द्वि अर्थी गीतों को नापसंद ही नहीं बहिष्कार भी करें, तो माहौल में बदलाव आएगा।
देखें वीडियो
आज भी गांवों में एक अच्छा परिवेश:
संस्कृति गांवों में जीवंत है और शहरों से बेहतर स्थिति में लोग हैं। आने वाला समय, जब शहर से लोग गांवो की ओर रुख करेंगे।
अश्लील गाने से सफलता का स्वाद चख रहे:
भोजपुरी भाषा में हाल के दिनों में अश्र्लील गानों और फिल्मों की बाढ़ आई हुई हैं। युवा गायकों में सफल होने का क्रेज ऐसा है कि वे बेहद अश्लील गाने गाकर सफलता का स्वाद चखना चाहते हैं। वे अपनी मातृभाषा को अपने हित की खातिर बेचने पर लगे हुए हैं।
पूरी लगन के साथ अपने प्रोफेशन में ध्यान दे रही हूँ:
बचपन से ही मेरा लगाव संगीत की और रहा। सात साल की उम्र से ही गाना शुरू किया। सबसे पहले मुन्नी बेगम के हिंदी गाने गाती थी। अबतक पांच दर्जन से अधिक गाने के एलबम बाजार में आ चुके हैं। हाल ही में मंगल गीत, सदा बहार गीत आदि गाने बाजार में काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसके अलावा यारा ओ यारा तेरी आदाओ ने मारा, परवल बेचे जायबे भागलपुर भी काफी लोकप्रिय रहे हैं। एक एलबम डीजे वाला भाई जरा वोल्यूम करो हाई भी इन दिनों काफी चर्चित हैं।
ऋषिकेश में देवी नाम का एक म्यूजिकल आश्रम:
ऋषिकेश में चल रहे आश्रम जिसमें देवी की छोटी बहन संगीत व नृत्य भी सिखा रही हैं। भारत के अलावा मास्को, भूटान, जकार्ता, बैंकॉक आदि में भी कार्यक्रम पेश कर चुकी हैं। जहां भी प्रोग्राम में गयी, श्रोताओं का भरपूर समर्थन और प्यार मिला हैं।


