सड़क दुर्घटना में सीआरपीएफ जवान सहित अन्य दो लोगों की गई जान

रविन्द्र @समृद्ध झारखण्ड


हज़ारीबाग(झारखण्ड): जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के डाँटोखुर्द गांव के टोला लियोटांड में तीन भाइयों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना बरही थाना क्षेत्र के अंतर्गत हजारीबाग बरही रोड पर देवचन्दा मोड़ पास के पास हुई। घटना लगभग 3:00 बजे रात की है।मृतकों में बृष एक्का जोवकीम लिंडा व  राकेश लिंडा शामिल हैं। मृतक वृष एक्का व जोवकीम एक्का सगे भाई थे। जबकि राकेश लिंडा चचेरा भाई था।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक वृष एक्का दिल्ली नोएडा में सीआरपीएफ में एमटी  ड्राइवर था। वह छुट्टी पर अपना घर डाँटो खुर्द आ रहा था। कोडरमा में ट्रेन से उतरने के बाद उसे लेने के लिये उसके छोटे भाई जोवकीम और चचेरा भाई राकेश लिंडा मोटरसाइकिल कोडरमा गए थे। कोडरमा से तीनों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर गांव आ रहे थे। देवचंदा मोड़ के पास एक कोयला लदा ट्रक मोटरसाइकिल सवारों को अपनी चपेट में ले लिया और घटनास्थल पर ही तीनों की मौत हो गई।


दुर्घटना के बाद गाड़ी में आग लग गयी और पूरा ट्रक व मोटरसाइकिल जल कर राख हो गया। घटना के बाद बरही पुलिस शव ने घटना स्थल से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजवाया। इधर घटना की जानकारी पाकर मृतक के परिजन सोमवार की सुबह हजारीबाग सदर अस्पताल पहुंचे और शव की शिनाख्त की।

सभी मृतक डाँटोखुर्द पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य कुंवारी बाखला के देवर थे। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है मृतक वृष एक्का के दो बच्चे हैं इनमें एक बेटा संजीत कुजूर व बेटी संध्या कुमारी है। मृतक के एक और बड़े भाई सीआरपीएफ में ही पदस्थापित है। मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराने के उपरांत पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। शव का पोस्टमार्टम कराने में जिप सदस्य  विजय सिंह भोक्ता आजसू के कार्यकर्ता राजेश यादव आदि का विशेष सहयोग रहा। घटना के बाद परिवार में व गांव में मातम पसरा है। एक ही घर से तीन तीन शव निकलने से पूरे गांव के लोग शोकाकुल है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More