शांतिपूर्ण मना रामनवमी, जुलूस में चप्पे- चप्पे मौजूद थी पुलिस

धीरज शर्मा @समृद्ध झारखण्ड
बिरनी(गिरिडीह): बिरनी थाना क्षेत्र में रामनवमी जुलूस शांति पूर्वक विसर्जन कर लिया गया। थाना क्षेत्र में किसी जगह से कोई अप्रिय घटना की सूचना नही हैं। वहीं जुलूस के दौरान सभी जगहों पर पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था।
बिरनी बीडीओ सह सीओ पप्पू रजक रविवार सुबह से ही जुलूस स्थल से लेकर मन्दिर तक विधि व्यवस्था का जायजा लेते दिखे। वे देर शाम तक खरखरी पहुंच कर लोगों को रामनवमी के शुभकामना देते हुए जुलूस सफलता पूर्वक वापस भेजवाया।इस संदर्भ में पूछे जाने पर बीडीओ पप्पू रजक ने बताया कि मेरे द्वारा पूरे बिरनी में अतिरिक्त बल के साथ मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई हैं। सभी जगहों पर शांति पूर्वक जुलूस निकाली गई। उन्होंने बताया कि बिरनी के तेतरिया सलैडीह, डबरी, झरखी, कल्याणपुर जैसे विवादित जगहों पर दंडाधिकारी नियुक्त कर शांति पूर्वक जुलूस का विसर्जन कर लिया गया। उन्होंने रामनवमी शांति पूर्वक मनाए जाने को लेकर पूरे बिरनी प्रखण्ड के हिन्दू मुस्लिम समुदाय को बधाई दी हैं।




