जयंत सिन्हा पहुंचे अपने क्षेत्र, ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं को रामनवमी की दी बधाई

रविन्द्र @समृद्ध झारखण्ड
हज़ारीबाग(झारखण्ड): केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सह हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा रविवार को कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र का दौरा किया। अपने दौरे के क्रम में सांसद ने प्रखंड क्षेत्र के कई दुर्गा मंदिर और रामनवमी अखाड़ों का भी भ्रमण के साथ पूजा आराधना भी किया। श्री सांसद सबसे पहले पेलावल स्थित चैती दुर्गा मंदिर पहुंचे। पेलावल में कार्यकर्ताओं ने सांसद का माला पहनाकर स्वागत किया।
केंद्रीय मंत्री ने पेलावल में दुर्गा की पूजा- आराधना की। पेलावल के बाद बहिमर चौक स्थित बसंती दुर्गा पहुंचे। बहिमर में कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ केंद्रीय मंत्री सांसद का स्वागत किया। यहां पर भी मंत्री ने भगवती की पूजा की और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में कहा कि आज पुरुषोत्तम भगवान राम का जन्मदिन है। हम सभी को उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए और देश व समाज के लिये ततपर होना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर बहिमर चौक पर सांसद कोष से एक सामुदायिक भवन बनाने की भी घोषणा की। बहिमर के बाद कटकमसांडी स्थित बसंती दुर्गा मंदिर पहुंचे। यहां भी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं प्रखंड मुख्यालय पंचायत के ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री का जोरदार स्वागत किया।
मंत्री ने मंदिर जाकर माथा टेका और हनुमान जी और दुर्गा जी का पूजा- आराधना कर अपने संसदीय क्षेत्र ,राज्य व देश के कल्याण की प्रार्थना की।
कटकमसांडी के बाद ललूपुंग गांव गये और भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलकर रामनवमी की बधाई दी। हज़ारीबाग वापसी के क्रम में कंचनपुर गांव पहुंचकर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रकाश कुशवाहा के की माता के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए साथ ही शनिवार की रात छड़वा डैम में हुई दुर्घटना में मृतक के परिजनों से मिलकर शोक प्रकट सांत्वना दी तथा हर सम्भव मदद का आश्वसन दिया। मौके पर कटकमसांडी 20 सूत्री अध्यक्ष यह कंडसार पंचायत के मुखिया राम कुमार मेहता, कटकमसांडी पूर्वी एवं पश्चिमी के प्रखंड अध्यक्ष क्रमशः रामनरेश पांडेय, मुकेश सरैयार, मुखिया सरिता देवी, प्रमुख कुमारी श्रुति पांडेय सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।


