प्यार में दिया प्रेमिका ने प्रेमी को यूँ सजा….जो भूला न जायेगा

समृद्ध झारखण्ड टीम
रांची(झारखण्ड) : प्यार में अक्सर लोग धोखे धोखा खाने के बाद कोई ऐसा कदम उठाते है, जो दिल दहलाने वाला होता है। तो कभी कभी प्रेमी-प्रेमिकाओं में अनबन की ख़बरें सामने आती है, लेकिन एक लड़की ने अपने प्रेमी की हकरतों से तंग आकर जो कुछ भी किया, वो न सिर्फ हैरान करने वाली है, बल्कि होश उड़ाने वाली भी हैे। लड़की ने अपने प्रेमी के साथ जो किया उसे प्रेमी शायद ही कभी भुला पाए। और किसी लड़की से प्यार करने की जहमत उठा पाए। चलिए जरा बताये आपको पूरा मामला क्या है।
दरअसल ये मामला झारखण्ड के गिरिडीह के इचिट्टा का है, जहाँ प्रेमिका ने प्रेमी की हकरतों से तंग आकर उंगली की बजाय उसके गुप्तांग में लोहे की रिंग पहना दी। जिसके बाद लड़के की हालत गंभीर हो गई। प्रेमी के बड़े भाई ने बताया की पीड़ित चेन्नई में काम करता था। दो दिन पहले ही वह चेन्नई से लौटा। घर पहुंचकर सारी बात अपने परिजनों को बतायी। बात सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने उसे पहले गिरिडीह के अस्पतालों में उसकी रिंग निकलवाने की कोशिश की, लेकिन कोशिश बेकार साबित हुई। परिजन उसे लोहार के पास भी ले गए लेकिन यहां उन्हें कामयाबी नहीं मिली।
धनबाद के ही एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों और एक मिस्त्री की सूझबूझ से अंतिम में रिंग को निकाला गया। मिस्त्री ने रिंग के कई टुकड़े कर गुप्तांग से हटाया। हालांकि इस दौरान उसके गुप्तांग से काफी खून भी बहा, लेकिन वहां मौजूद डॉक्टरों ने उसकी स्थिति पर काबू पाने में सफल रहे और वह प्रेमी अब पूरी तरह से खतरे से बाहर है।


