कुशवाहा समाज ने महासभा के फैसले को मानने का लिया संकल्प

खोरीमहुआ(गिरिडीह): जमुआ प्रखंड क्षेत्र के बदडीहा पंचायत स्थित नईटांड़ गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को बैठक कर सार्वजनिक रूप से कुशवाहा संघ गिरिडीह द्वारा जिला सम्मेलन में लिए गए निर्णय को पूरे गांव में लागू करने का संकल्प लिया।

कुशवाहा समाज की हो रही बैठक की अध्यक्षता दीनदयाल प्रसाद ने की जिसमें उपस्थित कुशवाहा बंधुओं ने विस्तृत रूप से अपने-अपने विचार रखते हुए संघ के निर्णय को सर्वमान्य बताते हुए। नईटांड़ में लागू करने का निर्णय लिया। जिसमें मांसाहार भोजन दहेज प्रथा खर्चीली शादियां नारी शिक्षा व कड़ुवा विवाह पर बात की गई।

पिछले 11 मार्च को धुरगडगी मस कुशवाहा संघ की सम्मेलन में पारित नियमों पर गहन विचार किया गया। साथ ही समाज में बदलाव को लेकर आवश्यक और कठोर निर्णय लिए गए। समाज में व्याप्त बुराइयों को जनभागीदारी एवं सभी के सहयोग से समाप्त करने का भी निर्णय लिया गया।

इस बैठक को संबोधित करते हुए एस बी के उच्च विद्यालय भंडारों के शिक्षक विनोद कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि नईटांड़ गांव को आदर्श गांव बनाने पर सब का सहयोग आवश्यक है। कुशवाहा समाज में बढ़ता दहेज प्रथा अब दूसरे समाज में भी फैल रहा है जो चिंतनीय है। साथ ही कहा कि कड़ुवा विवाह गलत है इसका समाज को परित्याग करना चाहिए। मौके पर होरिल प्रसाद, राज कुमार, जनार्दन महतो, पंकज माही, दशरथ प्रसाद वर्मा, सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More